सुकुमा में सुरक्षाबलों की मिली बड़ी कामयाबी: 15 नक्सलियों को मार गिराया

15 नक्सलियों को मार गिराया
X

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में केरलापाल थानाक्षेत्र के गोगुंडा की पहाड़ी पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अब तक 15से अधिक नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है, वहीं दो जवान भी घायल हुए हैं। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी है।

उन्होंने बताया कि केरलापाल थाना क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। पहाड़ी इलाके में सुबह 6 बजकर 50 मिनट में गोलीबारी शुरू हुई। इसके बाद निलावाया, उप्लल्ली में मुठभेड़ हुई। इसमें 15 नक्सली मारे गए वही दो जवान घायल हुए है। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के जरिए उपचार के लिए रायपुर भेजा जा रहा है।

इस पूरी मुठभेड़ को एसपी किरण चव्हाण ने वॉर रूम से मॉनीटिर किया। जवान सर्चिंग करने के बाद कैंप लौटेंगे। मुठभेड़ में ऑटोमैटिक हथियार बरामद हुए हैं।

Tags

Next Story