देशभर में 17 से लगेगा 75 हजार स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं और बच्चों पर होगा विशेष फोकस

देशभर में 17 से लगेगा 75 हजार स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं और बच्चों पर होगा विशेष फोकस
X

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के जन्म दिनके मोके पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर में 75 हजार स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का आयोजन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में किया जाएगा। इसमें खास तौर पर महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य जरूरतों पर ध्यान दिया जाएगा।

पोषण माह भी होगा आयोजित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने रविवार को जानकारी दी किस्वास्थ्य शिविरों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर **पोषण माह** का आयोजन किया जाएगा, ताकि पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। मंत्री ने कहा कि इस पहल का मकसद “स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज” का निर्माण करना है।

निजी अस्पतालों से सहयोग की अपील

नड्डा ने निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अन्य हितधारकों से इस जनभागीदारी अभियान में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है।

👇

Next Story