80 साल की दादी ने चलाई ट्रैक्टर, अम्मा का यह दम देख लोग हैरान, बोले- जज्बा उम्र का मोहताज नहीं

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो इस बात को साबित कर देते हैं कि असली ताकत इंसान के जज्बे में होती है, उम्र में नहीं। एक बार फिर से यही बात सच होती नजर आ रही है एक वीडियो में, जिसमें 80 साल की एक बुजुर्ग महिला पूरे कॉन्फिडेंस और देसी स्टाइल के साथ ट्रैक्टर चलाती नजर आ रही हैं। यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग दादी अम्मा की हिम्मत और हौसले को सलाम कर रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म X पर नामक यूजर द्वारा साझा किया गया था। इसमें साफ देखा जा सकता है कि दादी खेत में खड़े ट्रैक्टर को बड़े सहज तरीके से स्टार्ट करती हैं और उसे कॉन्फिडेंस से भरपूर अंदाज में चलाती भी हैं। इतना ही नहीं वे ट्रैक्टर पर बैठे-बैठे रील भी बनवाती हैं। उनकी चाल-ढाल और अंदाज देखकर किसी को यकीन नहीं होता कि उनकी उम्र 80 साल है।
विज्ञापन
दादी ने चलाई ट्रैक्टर
दादी का आत्मविश्वास वीडियो में अच्छे से दिखता है। स्टीयरिंग थामना, गियर बदलना और ट्रैक्टर को खेत में घुमाना। इन सब पर उनकी जबरदस्त पकड़ है। देखने वालों को कहीं से नहीं लगता कि वह पहली बार ट्रैक्टर चला रही हैं या उन्हें किसी तरह की हिचकिचाहट है। हर सीन में उनकी मुस्कान और आत्मबल साफ नजर आता है।
वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो अब तक हजारों लोगों द्वारा देखा जा चुका है और इसे खूब पसंद भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं लगातार आ रही हैं। कोई दादी की तारीफ करते नहीं थक रहा तो कोई उनके देसी स्टाइल का दीवाना हो गया है। एक यूजर ने लिखा, "बस इतना साहस चाहिए जिंदगी में।" वहीं एक और ने कमेंट किया, "उम्र सिर्फ नंबर है, दादी ने साबित कर दिखाया।" किसी ने मजेदार अंदाज में कहा, "दादी, नाम सुनकर फूल मत समझो, फुल ऑन फायर हैं।" एक और यूजर ने कमेंट किया, "जोश भरा जोखिम, लेकिन प्रेरणा देने वाला।"
बस इतना ही हौसला चाहिए मुझे... ☺ pic.twitter.com/ZEVgUr4XZZ
— Shivani Sahu (@askshivanisahu) June 21, 2025
जज्बा उम्र का मोहताज नहीं होता
इस वीडियो ने एक बार फिर से यह सिखा दिया है कि जोश और जज्बा उम्र का मोहताज नहीं होता। 80 की उम्र में जिस आत्मविश्वास और अंदाज से दादी ट्रैक्टर चला रही हैं, वह आज के युवाओं के लिए भी एक सबक है। वे साबित कर रही हैं कि अगर इरादे मजबूत हों तो उम्र चाहे जो भी हो। कोई भी सपना दूर नहीं।
