रूस-यूक्रेन के बीच भी हुआ सीजफायर, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने सीजफायर का ऐलान किया

X
नई दिल्ली । रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच एक अस्थायी राहत की खबर सामने आई है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईस्टर के अवसर पर सीजफायर का ऐलान किया है.
पुतिन ने 32 घंटे के अस्थायी युद्धविराम (सीजफायर) की घोषणा की है, जो 11 अप्रैल शाम 4 बजे से शुरू होकर 12 अप्रैल तक लागू रहेगा. यह कदम ईस्टर पर्व के मद्देनज़र उठाया गया है, ताकि इस दौरान शांति बनी रह सके.
हालांकि, यह सीजफायर सीमित समय के लिए है और इसे स्थायी समाधान के रूप में नहीं देखा जा रहा है. रूस-यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, और भविष्य में हालात किस दिशा में जाएंगे, इस पर सभी की नजर बनी हुई है.
Tags
Next Story
