बेंगलुरु से दिल्ली के लिए एअर इंडिया का पायलट उड़ान भरने से पहले हुआ बेहोश

X
मुंबई। एअर इंडिया का एक पायलट बेंगलुरु से दिल्ली के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले बेहोश हो गया। पायलट को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
एयरलाइन को यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरे पायलट की व्यवस्था करनी पड़ी।एअर इंडिया ने पुष्टि की कि चार जुलाई की सुबह हमारे एक पायलट के साथ एक मेडिकल इमरजेंसी हुई।इसके कारण पायलट बेंगलुरु से दिल्ली के लिए उड़ान एआइ2414 को संचालित करने में असमर्थ था। उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
Next Story