शादी की तैयारियों के बीच गला रेता...प्राइवेट पार्ट काटा; शख्स की बेरहमी से हत्या

शादी की तैयारियों के बीच  गला रेता...प्राइवेट पार्ट काटा; शख्स की बेरहमी से हत्या
X

बिहार के मधुबनी जिले में शादी की तैयारियों के बीच एक शख्स की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, उसका गुप्तांग भी काट दिया गया। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के कोरहिया गांव का है। मृतक की पहचान हरही टोला निवासी मोहम्मद अब्बास (45 वर्षीय) के रूप में हुई है। वह हाल- में ही कतर से अपने घर लौटा था। बताया जा रहा है कि अब्बास के परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं और रात को मिलाद (पूजा-पाठ) कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच अब्बास घर के समीप शौच करने के लिए गया। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान अब्बास का शव घर के समीप बगीचे में मिला। शव मिलने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों के मुताबिक, अब्बास की गला रेतकर बेरहमी से हत्या की गई थी। साथ ही उसका गुप्तांग भी काट दिया गया था। फिलहाल, हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Next Story