बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: 2026 में धरती पर आ सकते हैं एलियंस, नासा की रिपोर्ट ने बढ़ाई चर्चा

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियाँ एक बार फिर चर्चा में हैं। बुल्गारिया की रहस्यमयी महिला बाबा वेंगा, जिन्हें ‘बाल्कन की भविष्यवक्ता’ कहा जाता है, अपनी कई सटीक भविष्यवाणियों की वजह से दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। अब उनकी साल 2026 से जुड़ी एक नई भविष्यवाणी ने लोगों में उत्सुकता और डर दोनों बढ़ा दिए हैं।
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2026 में धरती पर एलियंस का आगमन हो सकता है। हालांकि यह दावा किसी वैज्ञानिक आधार पर नहीं, बल्कि उनकी भविष्यवाणी पर आधारित है। इसलिए यह सच साबित होगा या नहीं, इस बारे में कुछ भी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता। फिर भी, उनके पिछले सटीक अनुमान—जैसे प्राकृतिक आपदाएं, राजनीतिक बदलाव और तकनीकी घटनाएं—लोगों को सोचने पर मजबूर करते हैं।
इसी बीच नासा की एक ताज़ा रिपोर्ट ने इस विषय को और दिलचस्प बना दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों ने हमारी आकाशगंगा में एक रहस्यमयी वस्तु का पता लगाया है, जिसका वज़न लगभग 33 बिलियन टन है और जो पहले देखी गई किसी भी चीज़ से अलग है। वैज्ञानिक अभी इसकी प्रकृति का पता लगाने में जुटे हैं। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह वस्तु एलियंस की किसी स्पेसशिप जैसी हो सकती है, हालांकि नासा ने इस बारे में कोई पुख्ता दावा नहीं किया है।
बाबा वेंगा का असली नाम वेंजेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा था। उनका जन्म 3 अक्टूबर 1911 को उस्मानी साम्राज्य में हुआ था। 12 वर्ष की उम्र में एक हादसे के दौरान उनकी आंखों की रोशनी चली गई, जिसके बाद उन्होंने भविष्यवाणियां करना शुरू किया। 11 अगस्त 1996 को 84 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ, लेकिन उनकी कही बातें आज भी रहस्य और जिज्ञासा का विषय बनी हुई हैं।
