बेंगलुरु: फर्जी बम धमकी देने वाली महिला इंजीनियर गिरफ्तार

बेंगलुरु: फर्जी बम धमकी देने वाली महिला इंजीनियर गिरफ्तार
X

बंगलूरू | बंगलूरू में एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि महिला ने झूठे बम धमकी वाले ईमेल भेजे। इनमें से एक ईमेल शहर के एक स्कूल को भी भेजा गया था। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, कालासिपाल्या थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना-प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले यह गिरफ्तारी हुई है। यह मामला एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की शिकायत पर दर्ज हुआ था। शिकायत में 14 जून को स्कूल की ईमेल आईडी पर भेजे गए बम धमकी संदेश का हवाला दिया गया था।

उत्तर संभाग की साइबर अपराध पुलिस ने मामले की जांच की। इसने महिला को गुजरात के अहमदाबद शहर के केंद्रीय कारागार से 28 अक्तूबर हिरासत में लिया। इसके लिए वारंट जारी किया गया। बाद में आरोपी से पूछताछ की गई।

आरोपी ने बंगलूरू शहर में छह मामलों में शामिल होने की बात कबूल की। इसमें कालासिपाल्या थाने का मामला भी शामिल है। जांच में सामने आया कि झूठे बम की धमकी वाले फोन कॉल के मामले में आरोपी के खिलाफ गुजरात, मैसूर और चेन्नई में भी दर्ज हैं।

जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने अपने उपकरण पर वीपीएन इंटरनेट का इस्तेमाल किया। आरोपी छह-सात व्हाट्सएप खाते का इस्तेमाल कर रही थी।

Tags

Next Story