सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला गिरने से एक की मौत कई घायल, गेट नंबर दो गिरने से भी व्यक्ति जख्मी

सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला गिरने से एक की मौत कई घायल, गेट नंबर दो गिरने से भी व्यक्ति जख्मी
X

फरीदाबाद सूरजकुंड मेले में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक झूला अचानक गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला उपायुक्त मौके पर पहुंचे और राहत तथा बचाव कार्यों की कमान संभाली। प्रशासन की ओर से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई ताकि सभी को समय पर इलाज मिल सके।

हादसे के बाद पुलिस ने एहतियातन घटनास्थल से मीडिया को दूर रखा ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई बाधा न आए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। इस घटना के बाद मेले में सुरक्षा इंतजामों पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

इसी बीच एक और घटना सामने आई जब सूरजकुंड मेले का गेट नंबर दो अचानक गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे उपचार के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायल की सीटी और एमआरआई जांच करवाई गई है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Next Story