ट्रंप के साथ हुई बड़ी डील, अमेरिका से अब हम खरीदेंगे LPG, जानिए क्या हुआ है सौदा

ट्रंप के साथ हुई बड़ी डील, अमेरिका से अब हम खरीदेंगे LPG, जानिए क्या हुआ है सौदा
X
नई द‍िल्ली। भारत ने अमेरिका के साथ एक बड़ी डील साइन की है। अब हम यूएस से एलपीजी खरीदेंगे। अमेरिका से मिलने वाली गैस हमारे चूल्हों में इस्तेमाल होगी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को यह घोषणा की है। उन्होंने बताया कि भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने पहली बार अमेरिका से तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) के आयात के लिए एक साल का समझौता किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मंत्री ने लिखा, “ऐतिहासिक पहली बार! दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेजी से बढ़ते एलपीजी बाजारों में से एक भारत अब संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए खुल गया है। भारत के लोगों को सुरक्षित और सस्ती एलपीजी आपूर्ति उपलब्ध कराने के हमारे प्रयास में, हम अपने एलपीजी सोर्सिंग का डायवर्सिफिकेशन कर रहे हैं। एक महत्वपूर्ण डेवलपमेंट में, भारतीय पीएसयू तेल कंपनियों ने लगभग 2.2 एमटीपीए एलपीजी के आयात के लिए एक साल का सौदा सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह हमारे वार्षिक आयात का लगभग 10% है।”

Next Story