भाजपा नेता की पत्नी की दिनदहाड़े घर में घुस कुल्हाड़ी मारकर हत्या
By - राजकुमार माली |10 March 2025 5:40 PM IST
विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम जेतपुरा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावर ने भाजपा नेता और पूर्व सरपंच रामविलास ठाकुर की पत्नी रानी ठाकुर की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यह वारदात सोमवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है।
रामविलास ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वे सुबह खेत पर गए थे। दोपहर में घर लौटे, तो देखा कि उनकी पत्नी किचन में खून से लथपथ पड़ी हुई थीं। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ. प्रशांत चौबे मौके पर पहुंचे।
Next Story



