कांग्रेस नेताओं पर PM मोदी की मां के AI-वीडियो को लेकर भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत

कांग्रेस नेताओं पर PM मोदी की मां के AI-वीडियो को लेकर भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत
X

नई दिल्ली दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता संकेत गुप्ता ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां से जुड़े कथित एआई-जनरेटेड वीडियो को लेकर कांग्रेस और उसके नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह शिकायत नॉर्थ एवेन्यू थाने में दर्ज की गई है और फिलहाल मामले की जांच चल रही है। अधिकारी ने बताया कि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

शिकायतकर्ता संकेत गुप्ता का आरोप है कि कांग्रेस की बिहार इकाई द्वारा साझा किया गया यह वीडियो प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां की छवि को धूमिल करता है। उन्होंने कहा कि यह सामग्री न सिर्फ कानून और नैतिक मानकों का उल्लंघन है, बल्कि महिलाओं की गरिमा के भी खिलाफ है।

गुप्ता ने अपनी शिकायत में कांग्रेस पार्टी और उसके पदाधिकारियों पर बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से इस वीडियो को हटाने के निर्देश जारी करने की भी अपील की है।

Next Story