सिविल सर्विस टॉपर रिश्वतखोरी में गिरफ्तार, 15 हजार रुपये लेते पकड़े गए तहसीलदार अश्विनी

सिविल सर्विस टॉपर रिश्वतखोरी में गिरफ्तार, 15 हजार रुपये लेते पकड़े गए तहसीलदार अश्विनी
X


भुवनेश्वर। ओडिशा सिविल सर्विस परीक्षा के टॉपर रहे और वर्तमान में संबलपुर जिले के बामरा में तहसीलदार पद पर तैनात अश्विनी कुमार पांडा को विजिलेंस विभाग ने शुक्रवार को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक, पांडा ने शिकायतकर्ता से कृषि भूमि को आवासीय भूमि में परिवर्तित करने के लिए घूस की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने करीब एक महीने पहले तहसीलदार कार्यालय में जमीन परिवर्तन का आवेदन दिया था। इसके बाद पांडा लगातार पैसों की मांग कर रहे थे।

सूचना के आधार पर सतर्कता विभाग ने जाल बिछाया और शुक्रवार को उन्हें रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। अधिकारियों का कहना है कि आरोपित तहसीलदार से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story