मंडी में बादल फटने पूर्व पार्षद के पति सहित बेटे और बहू की मौत,भारी तबाही, कुछ लोगों के दबे होने की सूचना

X
By - राजकुमार माली |29 July 2025 9:04 AM IST
मंडी। मंडी जिले में मंगलवार सुबह एक बार फिर बादल फटने जैसी भारी वर्षा ने तबाही मचाई। भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाओं से शहर की जीवन रेखा ठहर सी गई है।
वहीं, इस आपदा में तीन लोगों मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में मंडी के पूर्व पार्षद कृष्णा के बेटे, बहू और पति शामिल है। वहीं, कृष्णा लापता है। थ्री व्हीलर को बचाने के चक्कर में पूरा परिवार मलबे की चपेट में आ गया। जिससे तीनों की मौत हो गई। एडीएम मंडी डॉ. मदन कुमार ने तीन लोगों के मौत की पुष्टि की है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौके पर पहुंचे हैं।मंडी में तबाही से भारी नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान जेल रोड, जोनल अस्पताल मार्ग और सैंण क्षेत्र में हुआ है। भूस्खलन से कीरतपुर मनाली फोरलेन और पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।
Next Story
