रक्षा मंत्रालय की पहल: भारतीय सेना को आधुनिक नाइट‑साइट तकनीक प्रदान की जाएगी

रक्षा मंत्रालय की पहल: भारतीय सेना को आधुनिक नाइट‑साइट तकनीक प्रदान की जाएगी
X

नई दिल्ली भारतीय सेना को और ताकतवर बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने ₹659.47 करोड़ की लागत से नाइट साइट और एक्सेसरीज की खरीद का बड़ा फैसला लिया है। यह आधुनिक उपकरण एसआईजी 716 राइफल पर लगाकर जवानों को रात में भी दुश्मनों को साफ देखने और सटीक निशाना लगाने में मदद करेगा, जिससे सीमाओं पर निगरानी और सुरक्षा और मजबूत होगी। यह उपकरण 7.62×51एमएम एसआईजी 716 असॉल्ट राइफल के लिए बनाया गया है, जो सेना की ताकत बढ़ाने वाली आधुनिक राइफल है।

बता दें कि नाइट साइट एक ऐसा उपकरण है जो कम रोशनी या पूरी तरह अंधेरे में भी चीजों को देखने में मदद करता है। इसे राइफल पर लगाया जाता है और यह दुश्मन की हरकतों को साफ दिखाता है। इससे जवानों को रात में भी सटीक निशाना लगाने में मदद मिलेगी।

भारतीय सेना के लिए क्यों जरूरी है?

अब बात बात अगर इसकी जरूरत की करें तो भारत की सीमाओं पर कई बार ऐसी जगहों पर ऑपरेशन होते हैं जहां रोशनी बहुत कम होती है, जैसे पहाड़, जंगल या रात के समय गश्त। ऐसे में दुश्मन को देख पाना मुश्किल हो जाता है। यह नई तकनीक जवानों को और ज्यादा सतर्क और मजबूत बनाएगी।

क्या-क्या एक्सेसरीज मिलेंगे, ये भी जानिए

गौरतलब है कि इस अनुबंध में सिर्फ नाइट साइट ही नहीं, बल्कि उसके साथ इस्तेमाल होने वाले जरूरी सामान (एक्सेसरीज) भी दिए जाएंगे, ताकि सैनिक बिना किसी रुकावट के इनका इस्तेमाल कर सकें। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह फैसला भारतीय सेना की ऑपरेशनल क्षमता बढ़ाने के लिए लिया गया है। इसके बाद अब हमारे सैनिक रात के समय भी उतने ही ताकतवर और तैयार रहेंगे, जितने दिन में।

Next Story