हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भारी बारिश से तबाही के बीच अब लगा भूकंप का झटका
X
शिमला। हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भारी बारिश से तबाही के बीच शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में धरती डोली है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसकी गहराई 5 किलोमीटर मापी गई है।बादल फटने से आई तबाही से लोग पहले से ही डरे हुए हैं। इस बीच भूकंप ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। भूकंप आते ही लोगों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने इधर-उधर भागने लगे।
Next Story