10 राज्यों में 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा, राज्यसभा की 37 सीटों पर 16 मार्च को होगा चुनाव

नई दिल्ली । 10 राज्यों में 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा की गई. राज्यसभा की 37 सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होगा. ये 37 राज्यसभा सीटें 2 और 9 अप्रैल को खाली हो रही है. चुनावों से राज्य सभा में भाजपा की 15 से 18 सीटें बढ़ सकती है, जिन 10 राज्यों में सीटें खाली हो रही है,उनमें से 6 राज्यों में भाजपा सरकार है.
हिमाचल,तेलंगाना,छत्तीसगढ़, हरियाणा में 4 सीटें कांग्रेस मिल सकती है. कांग्रेस की सदन में संख्या नहीं बढ़ेगी,क्योंकि उसके 4 सांसद रिटायर हो रहे है. बिहार में विधायकों की संख्या कम होने से राजद की दोनों सीटों पर संकट है. ऐसे ही महाराष्ट्र की 7 में से 6 सीटें सत्ताधारी गठबंधन जीत सकता है.
राज्यसभा में 2026 के आखिर तक कुल 72 से 75 सीटें खाली हो रही है. कुल 245 सीटों में से अभी 103 पर भाजपा, 27 पर कांग्रेस, 12 टीएमसी,10 पर आप, 10 पर डीएमके, 7 पर बीजद, 5 YSRCP और 7 AIADMK और शेष 64 अन्य की. इस तरह एनडीए की 126 तो इंडिया गठबंधन की राज्यसभा में 80 सीटें है.
