भात समारोह में जा रहा परिवार हादसे का शिकार, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की भिड़ंत में तीन की मौत, 21 घायल

बदायूं |यूपी के बदायूं में भात की रस्म अदा करने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर एक ही परिवार के करीब 30 लोग उघैती के गांव तिगरा जा रहे थे। तभी उघैती थाना क्षेत्र के गांव सरह बरौलिया के पास दो ट्रैक्टर-ट्रॉली आमने-सामने से टकरा गईं।
तीन की मौत, 21 घायल
हादसे में एक ट्रैक्टर में सवार बच्चा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बिसौली सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। गंभीर घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने शवों को जिला मुख्यालय की मोर्चरी में रखवाया गया हैं।
गुरुवार को आनी थी भांजी की बरात
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव उरैना निवासी देवीदास के भांजी की बरात गुरुवार को आनी थी। भात की रस्म लेकर वह अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर उघैती थाना क्षेत्र के गांव तिगरा जा रहे थे। टैक्टर-ट्रॉली जैसे ही गांव सरह बरौलिया के पास पहुंची कि सामने से आ रही दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई।
इनकी गई जान
इस दौरान भात में शामिल होने जा रहे सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को बिसौली सीएचसी भेजा जहां डॉक्टर ने उरैना निवासी दस साल के नितिन पुत्र उपेंद्र, राखी 16 पुत्री गिरधारी व पूजा पुत्री मदनलाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं 21 लोग घायल हो गए।
यह हुए घायल
रीता पत्नी देवी दास, कमलेश पत्नी नरेश, संजय पुत्र सरबेरा, कामिनी पुत्री देवीदास,कनिया पुत्री गिरधारी,छाया पत्नी सुरेश, अनीता पत्नी राजकुमार, वीरेंद्र पुत्र सोहनपाल, अजय पाल पुत्र पन्नालाल, रीना पत्नी वीरेंद्र, मंजू पत्नी हरिद्वारी, शांति पत्नी मोलीराम, राजकुमार पुत्र सत्यवीर, पूर्वी पुत्री उपेंद्र, अनीता पत्नी बब्लू, आकाश पुत्र अशोक, देवीदास पुत्र रामचंद्र, सूरजपाल पुत्र ईश्वरी प्रसाद, नन्हू कृष्ण पुत्र जागन सिंह, धीर कुमार पुत्र जानकी प्रसाद, चंदो देवी पत्नी रामदयाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। इनका पहले बिसौली उपचार कराया गया। बाद में सभी को जिला अस्पताल एंबुलेंस की मदद से भेजा गया है।
