पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का 91 वर्ष की आयु में निधन

X
By - राजकुमार माली |12 Dec 2025 8:54 AM IST
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल का शुक्रवार को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में उनका उपचार जारी था।
मिली जानकारी के अनुसार शिवराज पाटिल ने महाराष्ट्र के लातूर में अंतिम सांस ली। उनका राजनीतिक करियर बेहद प्रभावशाली रहा और उन्होंने कई अहम पदों पर कार्य किया। पाटिल देश के केंद्रीय गृहमंत्री भी रहे, साथ ही लोकसभा अध्यक्ष के पद पर भी उन्होंने अपनी सेवाएं दीं।
अपने राजनीतिक सफर में शिवराज पाटिल ने लातूर लोकसभा क्षेत्र से 7 बार जीत हासिल की थी, जिससे वे क्षेत्र के सबसे प्रभावशाली जनप्रतिनिधियों में गिने जाते थे।
लंबे समय से बीमार रहने के बाद उनका इस तरह निधन होना राजनीतिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।
Tags
Next Story
