गुजरात: CM भूपेंद्र पटेल कैबिनेट के सभी 16 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा — कल नई कैबिनेट की शपथ


गांधीनगर | गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी है। गुरुवार को कैबिनेट के सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। नई कैबिनेट की शपथ कल सुबह 11:30 बजे गांधीनगर में होगी।

जानकारी के मुताबिक, यह बदलाव 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी से जुड़ा माना जा रहा है। मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं और संभावना है कि 2 डिप्टी सीएम बनाए जाएँ।

गुजरात कैबिनेट में फिलहाल 17 मंत्री थे (8 कैबिनेट मंत्री + 8 राज्य मंत्री + सीएम)। अब यह संख्या बढ़कर 22–23 तक पहुँच सकती है। कांग्रेस से भाजपा में आए विधायक भी मंत्री बन सकते हैं। विधानसभा में कुल 182 विधायक हैं, और अधिकतम 15% की सीमा के अनुसार सीएम समेत कुल 27 मंत्री हो सकते हैं।

Next Story