हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से घर बहे, हाईवे बंद; भारी बारिश से गुजरात और महाराष्ट्र में 16 की मौत

हिमाचल  प्रदेश में बादल फटने से घर बहे, हाईवे बंद; भारी बारिश से गुजरात और महाराष्ट्र में 16 की मौत
X

नई दिल्ली देशके कई हिस्सों में भारीबारिश और बादल फटने से महाराष्ट्र और गुजरात के कई इलाके हलकान रहे। इस दौरान भूस्खलन, दीवार गिरने और करंट लगने की घटनाओं में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। सबसे भयावह स्थिति महाराष्ट्र के पुणे शहर की रही, जहां खडकवासला बांध से पानी छोड़े जाने के कारण कई जगह बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए।


हिमाचल के मनाली में सोलंगनाला से सटे सरेही नाले में बुधवार मध्यरात्रि बादल फटने से आई बाढ़ में पलचान में तीन मकान बह गए। एक मकान और महिला मंडल भवन को नुकसान पहुंचा। ब्यास नदी तट पर बने बिजली प्रोजेक्ट को भी भारी क्षति पहुंची। वहीं, मनाली-लेह सड़क भी बंद हो गई। वहीं महाराष्ट्र और गुजरात के कई इलाके बृहस्पतिवार को भारी बारिश से हलकान रहे।इस दौरान भूस्खलन, दीवार गिरने और करंट लगने की घटनाओं में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। सबसे भयावह स्थिति महाराष्ट्र के पुणे शहर की रही, जहां खडकवासला बांध से पानी छोड़े जाने के कारण कई जगह बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। वहीं, मुंबई में कई जगह पर नौ घंटों के दौरान 150 मिमी से ज्यादा बारिश होने के बीच 24 घंटे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। देश की आर्थिक राजधानी में ट्रेन सेवाएं खासी बाधित रहीं और कई उड़ानें भी रद्द हुईं। पुणे में मूसलाधार बारिश के बीच खड़कवासला बांध ओवरफ्लो होने पर इसके गेट खोल दिए गए, जिससे मुठा नदी में बाढ़ गई। आसपास के इलाकों में पांच से छह फुट पानी भर गया। नदी तट से सटे इलाकों में करीब 400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। सबसे बुरी तरह से प्रभावित सिंह्गड रोड पर सेना की दो टुकड़ियों को तैनात किया गया। पुणे में अगले 48 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। पुणे में तीन लोगों की मौत उस समय करंट लगने से हो गई जब वे सड़क पर भरे पानी के बीच ठेला निकालने की कोशिश कर रहे थे। मुल्शी तहसील के तहमिनी घाट में एक भोजनालय भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मुंबई : सभी स्कूल और कॉलेज बंद

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह चार बजे से दोपहर एक बजे तक अंधेरी के मालपा डोंगरी क्षेत्र में सबसे अधिक 157 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पवई के पासपोली में 155 मिमी और डिंडोशी में 154 भी मिमी बारिश दर्ज की गई। मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी होने के बाद बीएमसी ने सभी स्कूलों, कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी। रायगढ़, ठाणे और पालघर जिलों मे भारी बारिश के कारण स्कूल, कॉलेज बंद कर दिए गए। उधर, ठाणे के बरवी बांध में बह जाने से दो लोगों की मौत हो गई। लवासा में भूस्खलन के कारण दो विला मलबे में समा गए। इसमें चार लोगों के फंसे होने की आशंका है।

गुजरात में मिट्टी की दीवार ढहने से मां-बेटे की मौत

गुजरात के साबरकांठा में बृहस्पतिवार को एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से 35 वर्षीय महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण दीवार ढहने की यह घटना हिम्मतनगर तालुका के राजपुर

Tags

Next Story