इजरायल-अमेरिका का ईरान पर 'ऑपरेशन लायन रोर': सर्वोच्च नेता खामेनेई के मौत की अफवाहों के बीच जंग तेज

नई दिल्ली/तेहरान | मध्य पूर्व में छिड़ी भीषण जंग के बीच शनिवार को दुनिया भर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब इजरायली मीडिया ने दावा किया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई हमले में मारे गए हैं। हालांकि, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि जहां तक उन्हें जानकारी है, खामेनेई सुरक्षित और जीवित हैं।
BREAKING
इजराइली पीएम बोले- खामेनेई के मारे जाने के संकेत:लेकिन सबूत नहीं दिए, ईरान बोला- सुप्रीम लीडर जिंदा; अब तक 200 मौतें
तेल अवीव/तेहरान16 मिनट पहले
इजराइल ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर बड़ा हमला किया। अब इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई के मारे जाने के संकेत हैं। हालांकि उन्होंने कोई सबूत नहीं दिया है।
दूसरी तरफ ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि सुप्रीम लीडर जिंदा है। वे सुरक्षित जगह पर मौजूद हैं।
ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने बताया है कि अमेरिका और इजराइल के हमलों में कम से कम 201 लोगों की मौत हो चुकी है और 747 लोग घायल हुए हैं।
ईरान के एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 85 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 45 घायल हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि इजराइली हमले मे ईरानी रक्षामंत्री अमीर नासिरजादेह और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के कमांडर मोहम्मद पाकपोर की मौत हो गई।
'ऑपरेशन लायन रोर' और 'एपिक फ्युरी' से दहल उठा ईरान
इजरायल ने इस हमले को 'ऑपरेशन लायन रोर' (Operation Lion's Roar) और अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने इसे 'ऑपरेशन एपिक फ्युरी' (Operation Epic Fury) नाम दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सैन्य कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को पूरी तरह नष्ट करना और वहां सत्ता परिवर्तन (Regime Change) करना है। करीब 200 इजरायली लड़ाकू विमानों ने तेहरान, इस्फहान और कोम सहित कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर भारी बमबारी की है।
अब्बास अरागची का बड़ा बयान: "सब कुछ नियंत्रण में है"
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने एनबीसी न्यूज (NBC News) को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि सर्वोच्च नेता अली खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान सुरक्षित हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ सैन्य कमांडरों की मौत हुई है, लेकिन प्रशासनिक नेतृत्व अभी भी अपना काम कर रहा है। अरागची ने यह भी कहा कि ईरान इस तनाव को कम करने (De-escalation) में रुचि रखता है, लेकिन अपनी संप्रभुता पर हुए इस हमले का कड़ा जवाब देगा।
भारी तबाही: स्कूलों और रिहायशी इलाकों पर गिरी मिसाइलें
ईरानी मीडिया (IRNA) के अनुसार, इस हमले में अब तक भारी नुकसान की खबर है। दक्षिणी ईरान के मिनाब में एक लड़कियों के स्कूल पर हुए हमले में कम से कम 85 छात्राओं की मौत का दावा किया जा रहा है। तेहरान में भी नागरिक ठिकानों पर हमले की खबरें हैं। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायल पर सैकड़ों मिसाइलें दागी हैं।
भारत ने जताई चिंता, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस घटनाक्रम पर 'गहरी चिंता' व्यक्त की है। भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने और कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील की है। दुबई एयरपोर्ट पर उड़ानों के निलंबन और मध्य पूर्व में बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत सरकार वहां रह रहे लाखों भारतीयों की सुरक्षा पर पैनी नजर रखे हुए है।
एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, 11 देशों का एयरस्पेस बंद
इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग ने अब वैश्विक संकट का रूप ले लिया है। शनिवार को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत 'बुर्ज खलीफा' के पास हुए ड्रोन हमले ने खाड़ी देशों में दहशत फैला दी है। सुरक्षा कारणों से बुर्ज खलीफा को खाली कराकर उसकी लाइटें बंद कर दी गई हैं। इस युद्ध का सीधा असर अब भारत समेत दुनिया भर की हवाई सेवाओं पर पड़ने लगा है।
दुबई के दोनों एयरपोर्ट ठप, एयर इंडिया की उड़ानें रद्द
हमले के तुरंत बाद दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है। एयर इंडिया ने बड़ी घोषणा करते हुए 1 मार्च को लंदन, टोरंटो, फ्रैंकफर्ट, पेरिस और शिकागो जाने वाली अपनी सभी निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे फिलहाल एयरपोर्ट न जाएं और अपनी उड़ानों की ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।
DGCA की सख्त एडवाइजरी: 11 देशों के हवाई क्षेत्र से बचें
जंग के कारण मिडिल ईस्ट के कई देशों ने अपना एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भारतीय एयरलाइंस के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है। इसमें स्पष्ट रूप से 11 प्रभावित देशों के एयरस्पेस का उपयोग न करने की सलाह दी गई है। रूट बदलने के कारण अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के समय और किराए में भारी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
जंग की आंच से सहमा दुबई
बुर्ज खलीफा के पास हुए धमाके के बाद पूरे दुबई में हाई अलर्ट है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बुर्ज खलीफा के आसपास धुएं का गुबार देखा गया। यूएई सरकार ने इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को तैनात कर दिया है। खाड़ी क्षेत्र में रहने वाले लाखों भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भी भारत सरकार निरंतर संपर्क बनाए हुए है।
