अमरनाथ यात्रा शुरू,LG सिन्हा ने दिखाई झंडी यात्रियों का पहला जत्था रवाना

अमरनाथ  यात्रा शुरू,LG  सिन्हा ने दिखाई  झंडी  यात्रियों का पहला जत्था  रवाना
X

बाबा अमरनाथ की यात्रा शुरू हो गई है और इस यात्रा का पहला जत्था जम्मू से रवाना हो गया। भारी संख्या में श्रद्धालु इस बार बाबा अमरनाथ की यात्रा पर पहुंचे हैं। जम्मू के शिविर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्रा के पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया।


इस दौरान पूजा अर्चना भी की गई। बम-बम भोले और जय

बर्फानी जैसे जयकारों के बीच श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बन रहा।दरअसल, अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्री निवास भवन जम्मू से झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया जा रहा है कि करीब तीन हजार से ज्यादा श्रद्धालु तड़के कश्मीर घाटी के लिए रवाना हो गए। यह यात्रा कोरोना संक्रमण की वजह से दो साल हो रही है। श्रद्धालु मंगलवार को आतंकी खतरों की आशंका के बावजूद अमरानथ यात्रा के लिए जम्मू के आधार शिविर पहुंचे।



जल्द सक्रिय होगा मानसून, जानिए आपके शहर में कब होगी बारिश

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विधिवत रूप में बाबा अमरनाथ की यात्रा रवाना होने से पहले पूजा अर्चना की और फिर शिव के भक्त जनों के मंत्र उच्चारण के बाद यात्रा को रवाना किया गया। जम्मू के आधार शिविर में भारी संख्या में श्रद्धालु इस बार पहुंचे हुए हैं। यात्रा की शुरुआत 30 जून से परंपरागत दोहरे मार्ग से होगी। एक मार्ग दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 48 किलोमीटर लंबा नूनवान है। दूसरा मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग है।


Tags

Next Story