कोली समाज के कार्यक्रम में केजरीवाल, बोले समाज के सुख-दुख में साथ खड़ी है आप

कोली समाज के कार्यक्रम में केजरीवाल, बोले समाज के सुख-दुख में साथ खड़ी है आप
X

भावनगर। गुजरात के भावनगर में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 151 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। यह कार्यक्रम श्री वीर मंधाता कोली समाज संगठन द्वारा किया गया, जो पिछले 12 वर्षों से जरूरतमंद और अनाथ बेटियों की शादी करवा रहा है। अब तक 2000 से ज्यादा बेटियों की शादी करवाई जा चुकी है। कुछ साल पहले 501 जोड़ों की शादी एक साथ करवाई गई थी।

अरविंद केजरीवाल ने मंच से किसी तरह की राजनीतिक बात नहीं की। उन्होंने सिर्फ बेटियों की खुशियों की बात की, परिवारों की जिम्मेदारियों की बात की और समाज से अपील की कि दिखावे और कुरीतियों को खत्म करें। उन्होंने कहा कि अगर समाज के बच्चों को अच्छी शिक्षा और सही अवसर मिले तो वे देश का नाम रोशन कर सकते हैं। मेहनती और प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए।

इस कार्यक्रम में हर जाति और हर धर्म की बेटियां शामिल थीं। यह सिर्फ एक समाज का नहीं, बल्कि पूरे समाज को जोड़ने का आयोजन था। आम आदमी पार्टी की यह मौजूदगी यह दिखाती है कि पार्टी सिर्फ चुनाव की राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज के सुख-दुख में साथ खड़ी रहती है।

Next Story