शरद पूर्णिमा पर महाकाल को क्यों लगेगा खीर का भोग? मंदिर में कब होगा धन्वंतरि पूजन और अन्नकूट भोग

शरद पूर्णिमा पर महाकाल को क्यों लगेगा खीर का भोग? मंदिर में कब होगा धन्वंतरि पूजन और अन्नकूट भोग
X

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में 16 अक्तूबर 2024 को शरद पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा परम्परानुसार नैवेद्य कक्ष में स्थापित भगवान को परंपरा अनुसार मेवा युक्त मीठे दूध (खीर) का भोग लगाया जाकर प्रसाद का वितरण किया जाता है। उक्त प्रसाद वितरण श्री महाकालेश्वर की संध्या आरती के पश्चात किया जाएगा।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकाल भगवान की होने वाली आरती का समय परम्परानुसार परिवर्तित होगा, जिसमें 18 अक्तूबर 2024 (शुक्रवार) कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तक श्री महाकालेश्वर भगवान की तीन आरतियों में परिवर्तन होगा। इसमें प्रातः होने वाली द्दयोदक आरती 7:30 से 8:15 तक, भोग आरती प्रातः 10:30 से 11:15 तक व संध्या आरती सायं 6:30 से 7:15 बजे तक होगी। इसी प्रकार भस्मार्ती प्रातः 4 से 6 बजे तक, सायंकालीन पूजन सायं 5 से 05:45 तक एवं शयन आरती रात्रि 10:30 से 11 बजे तक अपने निर्धारित समय पर ही होगी।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में 29 अक्तूबर 2024 मंगलवार के दिन धनतेरस पर्व मनाया जाएगा। इसमें श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित चिकित्सालय में भगवान श्री धनवंतरी का पूजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मंदिर के पुरोहित समिति द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर का अभिषेक पूजन किया जाएगा। 31 अक्तूबर 2024 गुरुवार कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को श्री महाकालेश्वर भगवान को अभ्यंग स्नान करवाया जाएगा तथा इसी दिन से श्री महाकालेश्वर भगवान का गर्म जल से स्नान प्रारंभ होगा, जो फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तक चलेगा। 31 अक्तूबर 2024 को श्री महाकालेश्वर भगवान जी की प्रातः 7:30 बजे होने वाली आरती में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा। सायं में दीपोत्सव पर्व मनाया जाएगा।


dभक्त द्वारा रजत छत्र दान किया

श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान को राजस्थान के अलवर से पधारे भक्त डॉ. आरती यादव व डॉ. नरवीर यादव द्वारा एक नग रजत (चांदी) का छत्र भेंट किया गया। इसका कुल वजन लगभग 1.059 ग्राम है। श्री महाकालेश्वर भगवान के भक्त द्वारा मंदिर में तीन लाख से अधिक की नकद राशि प्रदान की गई।

श्री महाकालेश्वर मंदिर नई दिल्ली के पास गुरुग्राम के राकेश आनंद भस्मार्ती में सम्मिलित हुए। भस्मार्ती उपरान्त आनंद द्वारा पुरोहित योगेश शर्मा की प्रेरणा से रुपये 3 लाख 75 हजार की नकद राशि भेट की गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के भस्मार्ती प्रभारी रितेश शर्मा द्वारा दानदाता को रसीद प्रदान कर उनका सम्मान किया गया, जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के आशीष दुबे द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया, जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई।

Next Story