गहरी खाई में गिरा 50 मजदूरों से भरा पिकअप वाहन, 3 की मौत, 17 से अधिक घायल

By - bhilwara halchal |7 Sept 2024 2:26 PM IST
रतलाम जिले के रावटी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत धोलावाड़ के यहां मजदूरों से भरी पिकअप 60 फ़ीट गहरी खाई में पलटी खा गई। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में तीन की मौत हो गई जबकि 17 से अधिक घायल हो गए हैं। घायलों में से करीब दस का उपचार रावटी के स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है जबकि सात घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि पिकअप में 50 से अधिक मजदूर सवार थे और इसका एक्सीडेंट ब्रेक फ़ैल होने की वजह से हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची रावटी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतकों में दो महिला और एक पुरुष है। मृतकों के नाम, हल्दु पाड़ा निवासी अजय पिता सुखराम खराडी, नानी बाई पति विजय, जुलवानिया और लीलाबाई पति गौतम मुनिया निवासी हल्दुपाड़ा है। सभी घायल और मृतक रावटी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।
Next Story
