बीएनपी की जीत पर ममता बनर्जी ने जताई खुशी, तारिक रहमान को भेजे फूल और मिठाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने बांग्लादेश के 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में शानदार जीत के लिए Tarique Rahman को फूल और मिठाई भेजकर बधाई दी है। राज्य सरकार के सूत्रों के अनुसार बनर्जी ने शनिवार शाम को फोन कर भी उन्हें जीत की शुभकामनाएं दीं।
ममता बनर्जी ने बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि बांग्लादेश के सभी भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने तारिक रहमान को तारिक भाई कहकर संबोधित किया और रमजान से पहले पड़ोसी देश को बधाई दी। उन्होंने दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध बने रहने की कामना की।
सूत्रों के मुताबिक, भेजे गए उपहार बीएनपी मीडिया सेल के सदस्य अतीकुर रहमान रुमान और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्राप्त किए।
इस बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तारिक रहमान को चुनाव में निर्णायक जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनसे बात कर खुशी हुई और बांग्लादेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए शांति, प्रगति और समृद्धि के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उल्लेखनीय है कि 13वें जातीय संसद चुनाव के लिए मतदान गुरुवार को संपन्न हुआ था और शुक्रवार को बांग्लादेश निर्वाचन आयोग ने 300 में से 297 सीटों के आधिकारिक परिणाम घोषित किए।
