महू: हिंदू युवती को ब्लैकमेल कर डॉक्टर ने किया दुष्कर्म,: रिसॉर्ट में पकड़े जाने पर भड़की हिंसा; घर और बाइक फूंकी

रिसॉर्ट में पकड़े जाने पर भड़की हिंसा; घर और बाइक फूंकी
X


मध्य प्रदेश के महू स्थित पातालपानी इलाके में एक हिंदू युवती को नशीला इंजेक्शन देकर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए चार महीने तक ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी डॉक्टर सईद खान को हिंदूवादी संगठनों ने रविवार को एक रिसॉर्ट से रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जिसके बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया और उग्र भीड़ ने आरोपी के घर व क्लीनिक पर हमला कर दिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब चार महीने पहले वह गुजरखेड़ा स्थित डॉ. सईद खान के क्लीनिक पर इलाज कराने गई थी। वहां डॉक्टर ने उसे नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म कर आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। इन्हीं तस्वीरों के आधार पर वह युवती को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। रविवार को आरोपी ने युवती को पातालपानी के बेलामोर रिसॉर्ट बुलाया, जिसकी सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और आरोपी को युवती के साथ कमरे से पकड़ लिया।

आरोपी के घर में लगाई आग, दुकान में तोड़फोड़

डॉक्टर की इस करतूत की खबर फैलते ही ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार देर शाम बड़ी संख्या में लोग आरोपी के आम्बाचंदन स्थित घर पहुंचे। उग्र भीड़ ने वहां जमकर तोड़फोड़ की और घर में आग लगा दी। इतना ही नहीं, आरोपी की बाइक को भी आग के हवाले कर दिया गया।

इसके बाद भीड़ गुजरखेड़ा स्थित आरोपी के बंद क्लीनिक पर पहुंची और वहां पथराव किया। स्थिति बिगड़ती देख कोतवाली पुलिस भारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़ा। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले की जांच जारी है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story