ओडिशा के मोहन चरण माझी होंगे नए मुख्यमंत्री, 2 उप मुख्यमंत्री भी लेंगे शपथ

ओडिशा के  मोहन चरण माझी होंगे नए मुख्यमंत्री, 2 उप  मुख्यमंत्री भी लेंगे शपथ
*मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। *पार्टी विधायकों की बैठक में उनके नाम की घोषणा हुई। *केवी सिंहदेव और प्रभाती परिदा डिप्टी सीएम होंगे।

भुवनेश्वर। ओडिशा में मोहन चरण माझी ओडिशा भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनेंगे। जबकि 2 उप मुख्यमंत्री भी बनाए गए।

विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

ओडिशा विधानसभा चुनाव-2024 के नतीजे 4 जून को घोषित होने के बाद आज भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सबकी सहमति से मोहन चरण माझी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को 4.5 करोड उडिया लोगों की सेवा के लिए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि मोहन मांझी ओडिशा के मुख्यमंत्री होंगे। मोहन मांझी क्योंझर से विधायक हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा है कि यह महत्वपूर्ण घोषणा भाजपा विधायक दल की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार की गई है। इसी के साथ ओडिशा के इतिहास में एक नया पन्ना जुड़ गया है।

राज्य में दो उपमुख्यमंत्री पाटनागढ़ के विधायक कनकवर्धन सिंह देव और नीमापडा से विधायक प्रभाति प्रविदा को उप मुख्यमंत्री के लिए चुना गया है।

कनक वर्धन सिंहदेव 1995 से 2014 तक, लगातार पाटनागढ़ विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे। 2019 के चुनाव में वह बीजद की सरोज मेहर से हार गए थे। केवी सिंहदेव ने 2024 के चुनाव में फिर से जीत हासिल की है।

Next Story