खौफनाक कदम,: तीन बच्चों को लेकर मां ने नहर में कूदी, चारों की मौत

तीन बच्चों को लेकर मां ने नहर में कूदी, चारों की मौत
X

बांदा। राखी के दिन जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रिसौरा में दर्दनाक घटना सामने आई। गांव की 28 वर्षीय **रीना पत्नी अखिलेश** ने अपने तीन बच्चों— हिमांशु (9 वर्ष) अंशी (5 वर्ष) और प्रिंस (3 वर्ष) के साथ नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक, रीना तीनों बच्चों को लेकर घर से निकली थी। देर तक घर न लौटने पर स्वजन और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान नहर पुलिया पर उसके **कंगन और तौलिया** रखे मिले, जिससे आशंका गहरा गई।सूचना पर पुलिस ने नहर का पानी बंद कराकर खोज अभियान चलाया और चारों शव बरामद कर लिए। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।यह घटना पूरे इलाके में गम और स्तब्धता** का माहौल पैदा कर रही है।

Next Story