गुजरात में नई कैबिनेट का विस्तार हर्ष सांघवी बने उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों को विभाग आवंटित

गुजरात में लंबे समय से चल रही अटकलों का शुक्रवार शाम विराम लग गया है मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया और नए मंत्रियों को उनके विभाग आवंटित कर दिए गए
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के पास सामान्य प्रशासन, प्रशासनिक सुधार एवं प्रशिक्षण और अन्य विभाग रहेंगे इस कैबिनेट विस्तार में सबसे बड़ा फैसला गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी को उपमुख्यमंत्री बनाने का लिया गया
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने महात्मा मंदिर में मुख्यमंत्री और 26 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद हुई कैबिनेट बैठक में नए और पुराने मंत्रियों को उनके विभाग आवंटित किए गए
**मुख्य विभाग आवंटन**
— हृषिकेश पटेल: ऊर्जा, पंचायत और पेट्रोकेमिकल्स
— जीतू वघानी: कृषि
— कनुभाई देसाई: वित्त, शहरी विकास और शहरी आवास
— कुंवरजी बावलिया: श्रम और ग्रामीण विकास
— नरेश पटेल: जनजातीय विकास और खादी
— अर्जुन मोढवाडिया: जलवायु परिवर्तन, वन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
— प्रद्युम्न वाजा: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, प्राथमिक, माध्यमिक और प्रौढ़ शिक्षा
— रमन सोलंकी: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले
**राज्य स्तर स्वतंत्र प्रभार**
— ईश्वर पटेल: जल आपूर्ति एवं जल संसाधन
— प्रफुल्ल पनसेरिया: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
— मनीषा वकील: महिला एवं बाल विकास
इस कैबिनेट विस्तार से गुजरात की राजनीति और प्रशासनिक ढांचे में नए समीकरण बनेंगे और उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी की नियुक्ति इसे और भी महत्वपूर्ण बना देती है
