कांग्रेस की लिस्ट तैयार , तीन सीटिंग विधायकों के टिकट कटने की खबर, सीईसी की बैठक में लगी मुहर

कांग्रेस की लिस्ट तैयार , तीन सीटिंग विधायकों के टिकट कटने की खबर, सीईसी की बैठक में लगी मुहर
X

दिल्लीः कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई है । इस बैठक में कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल कर ली गई है । सूत्रों के मुताबिक झारखंड कांग्रेस के तीन सिटिंग विधायकों को टिकट देने से इनकार किया जा सकता है । कांग्रेस 29 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है ।

सीईसी की बैठक में महत्वपूर्ण फैसला

झारखंड कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने कहा है कि प्रत्याशियों के नामों की घोषणा रात तक हो जाएगी। दिल्ली में सीईसी की बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मोहर लगेगी। आरजेडी की सीट शेयरिंग को लेकर नाराजगी को भी दूर कर लिया जाएगा।इंडिया गठबंधन पूरी तरह से मजबूत है और चुनावी रण में भाजपा को परास्त करेगी।

कांग्रेस की लिस्ट में किसके-किसके नाम

इसके साथ ही इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस के खाते की संभावित 29 सीट को तय माना जा रहा है।वहीं रांची सीट को लेकर बातचीत चल रही है। अगर कांग्रेस के खाते में रांची सीट आती है। तो कांग्रेस के खाते में 30 सीट होंगी।

इन तीन विधायकों का कट सकता है टिकट

कांग्रेस सीट के संभावित प्रत्याशी में सिटिंग प्रत्याशी को छोड़कर अन्य प्रत्याशी भी शामिल है।जबकि तीन सीट खिजरी, सिमडेगा और बरही से सिटिंग कैंडिडेट का टिकट कट सकता है।वहीं अगर रांची सीट कांग्रेस खाते में आती है तो सुबोधकांत सहाय,कुमार राजा,यशस्विनी सहाय,राजेश गुप्ता छोटू में से प्रत्याशी हो सकते है।

कांग्रेस के संभावित नाम

1- हटिया – अजय शाहदेव,विनय सिन्हा दीपू,रविन्द्र सिंह

2- कांके – सुरेश बैठा,संजय लाल पासवान,निरंजन पासवान,चंदन बैठा

3- खिजरी- राजेश कच्छप,सतीश पॉल मुंजनी,अमूल नीरज खालको

4-रामगढ़ – ममता देवी,रियाज अंसारी,शहजादा अनवर,शांतनु मिश्रा

5-हजारीबाग- मुन्ना सिंह,शैलेन्द्र सिंह,आरसी मेहता

6-बड़कागांव – अम्बा प्रसाद

7-बरही – उमाशंकर अकेला,अरुण साहू

8-बेरमो – अनूप सिंह

9-लोहरदगा – रामेश्वर उरांव ,अभिनव सिद्धार्थ,सुखेर भगत

10-मांडर – शिल्पी नेहा तिर्की,

11-विश्रामपुर – ददई दुबे,पूर्णिमा पाण्डेय

12-पांकी – बिट्टू सिंह,सुरेंद्र यादव,लाल सूरज सिंह

13-डाल्टनगंज – के एन त्रिपाठी,जैस रंजन पाठक,दिलीप सिंह नामधारी

14-मणिका – रामचंद्र सिंह,रोहित उरांव,मुनेश्वर उरांव

15-धनबाद- उबान मालिक,सुल्तान अहमद,अभिजीत राज,गौरव सिंह

16-पश्चिम जमशेदपुर- बन्ना गुप्ता

17-पूर्वी जमशेदपुर- डॉ अजय,विजय खां,आनंद बिहारी दुबे

18-जगन्नाथपुर- सोना राम सिंकू

19-जरमुंडी- बादल,मणिशंकर

20-महगामा- दीपिका पांडे सिंह

21-पाकुड़- आलमगीर आलम,तनवीर आलम

22-जामताड़ा- इरफान अंसारी

23-झरिया- पूर्णिमा नीरज सिंह,शमशेर आलम

24-बोकारो- राजेश ठाकुर,श्वेता सिंह

25-बाघमारा- जलेश्वर महतो,अशोक लाल

26-सिमडेगा- भूषण बाड़ा,प्रदीप बालमुचू,विशाल तिर्की

27-कोलेबिरा- नमन विक्सल कोनगाड़ी

28-पौड़याहाट- प्रदीप यादव

29-मांडू-जे पी पटेल

Next Story