दिल्ली सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देगी : महिला सम्मान निधि योजना आज से ही लागू

X
By - मदन लाल वैष्णव |12 Dec 2024 2:04 PM IST
नई दिल्लीी। दिल्ली सरकार महिलाओं को हर महीने ₹1000 रुपए देगी। इसे महिला सम्मान निधि का नाम दिया गया है। 18 साल की उम्र पूरी करने वाली हर महिला इस स्कीम के दायरे में आएगी।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को इस स्कीम का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि योजना के लिए आज से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे।
केजरीवाल ने यह भी कहा कि चुनाव बाद महिलाओं को हर महीने मिलने वाली रकम को बढ़ाकर ₹2100 कर दिया जाएगा।
Next Story
