दिल्ली में चुनाव का ऐलान, 5 को मतदान और 8 फरवरी को आएंगे नतीजे

दिल्ली में चुनाव का ऐलान, 5 को मतदान और 8 फरवरी को आएंगे नतीजे
X

नई दिल्ली। दिल्ली में चुनाव का बिगुल बज गया है। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। इसी के साथ ही सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) तीसरी बार लगातार जीत के लिए जोर लगा रही है, वहीं विपक्षी भाजपा ने बाजी पलटने के लिए हरसंभव कोशिश की है। कांग्रेस भी इस लड़ाई में शामिल है, जो अकेले ही मैदान में उतर रही है और भाजपा तथा आप (लोकसभा चुनावों में उसकी सहयोगी रही) दोनों को निशाना बना रही है।

8 फरवरी को आएंगे नतीजे

दिल्ली में एक ही चरण में चुनाव होंगे, 8 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। यह मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की देखरेख में होने वाला अंतिम चुनाव हो सकता है, जो 18 फरवरी को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

दिल्ली का चुनावी कार्यक्रम (Delhi election schedule 2025)
नोटिफिकेशन की तारीख10 जनवरी
नामांकन दाखिल करने की तारीख17 जनवरी
नामांकन पत्र जांच18 जनवरी
नामांकन वापसी की तारीख20 जनवरी
वोटिंग की तारीख5 फरवरी
काउंटिंग की तारीख8 फरवरी

नतीजतन, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली के चुनाव उनकी सेवानिवृत्ति से पहले हो जाएंगे, जिससे उनके उत्तराधिकारी को इस साल के अंत में होने वाले आगामी बिहार विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

Tags

Next Story