हमारा व्यापार खतरे में, देश की अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय: राहुल गांधी

हमारा व्यापार खतरे में, देश की अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय: राहुल गांधी
X

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने व्यापार संवाद कार्यक्रम के दौरान देश के छोटे और मध्यम व्यापारियों की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “हमारा व्यापार खत्म होने की कगार पर है।” राहुल गांधी ने बताया कि व्यापार संवाद में वैश्य समाज की पीड़ा ने सच में झकझोर कर रख दिया।

उन्होंने कहा कि वही समाज जिसने देश की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक योगदान दिया, आज हताश है, और यह देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरे की घंटी है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने बड़े व्यापारों और Monopoly को खुली छूट दे दी है, जबकि छोटे और मध्यम व्यापारियों को जटिल नौकरशाही और गलत GST जैसी नीतियों की जंजीरों में बांध दिया गया है।

उन्होंने इसे सिर्फ नीति की गलती नहीं बल्कि उत्पादन, रोजगार और भारत के भविष्य पर सीधे हमले के रूप में बताया। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार की सामंतवादी सोच के खिलाफ यह लड़ाई है और इस लड़ाई में वे देश के व्यापार की रीढ़, वैश्य समाज के साथ पूरी ताकत से खड़े हैं।

Next Story