7 हस्तियों को पद्म विभूषण और 19 को पद्म भूषण, सूची में साध्वी ऋतंभरा समेत इन हस्तियों के नाम
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 का एलान किया है। सूची के मुताबिक पद्म विभूषण 7, पद्म भूषण 19 और पद्म श्री पुरस्कार 113 हस्तियों को मिलेंगे। सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर, कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया, लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम और दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी को पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। लोक गायिका शारदा सिन्हा, सुजुकी मोटर के पूर्व सीईओ ओसामु सुजुकी, एमटी वासुदेवन नायर को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष और अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी, गायक पंकज उधास और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश, साध्वी ऋतंभरा, अभिनेता एस. अजित कुमार और फिल्म निर्देशक शेखर कपूर को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।