तालाब में डूबने से 5 बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

बिहार बिहार में एक बड़ी घटना हुई है। स्नान करने के दौरान एक साथ पांच बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकरी मिलते ही गांव में हाहाकार मच गया। अब स्थानीय गोताखोर शव को निकालने में जुटे हुए हैं। मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां कटरा प्रखंड के खंगुराडीह एवं बंधपुरा पंचायत के सीमा पर चौर मे गोरधुवा पुल के नजदीक डूबने से खंगुराडीह गाँव के पांच बच्चो की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे अंचल अधिकारी और कटरा थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के दौरान पांचो डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे खेलने के लिए गांव के पास बने तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान वे लोग नहाने लगे और नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजन और स्थानीय लोग बच्चों को बचाने के लिए दौड़े,लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सभी को आनन फानन में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया।
