हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान हेलीपैड का हिस्सा धंसा, राष्ट्रपति मुर्मु बाल-बाल बचीं,

हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान हेलीपैड का हिस्सा धंसा,  राष्ट्रपति   मुर्मु बाल-बाल बचीं,
X

केरल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सबरीमाला दौरे के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। प्रमादम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में लैंडिंग के वक्त राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर अचानक कंक्रीट के गड्ढे में धंस गया। इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों और अग्निशमन बल के जवानों ने फौरन मौके पर पहुंचकर हाथ से धक्का देकर हेलीकॉप्टर को बाहर निकाला।

गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और राष्ट्रपति सुरक्षित रहीं। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वे सड़क मार्ग से पंबा के लिए रवाना हो गईं।

अधिकारियों के मुताबिक—

राष्ट्रपति की लैंडिंग मूल रूप से पंबा के पास निलक्कल में होनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे स्टेडियम में शिफ्ट किया गया। देर रात में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड की कंक्रीट पूरी तरह से नहीं जमी थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं और हेलीपैड निर्माण में लापरवाही की भी आशंका जताई जा रही है।

Next Story