मुंबई-कोलकाता फ्लाइट में यात्री ने सह यात्री को मारा थप्पड़ ...

मुंबई-कोलकाता फ्लाइट में यात्री ने सह यात्री को मारा थप्पड़ ...
X

मुंबई इंडिगो की मुंबई-कोलकाता फ्लाइट 6E138 में शुक्रवार को एक यात्री ने दूसरे यात्री को थप्पड़ मार दिया। सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी को कोलकाता एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम को सौंप दिया गया। सीआईएसएफ ने जांच के लिए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, एयरलाइन ने आरोपी को उपद्रवी घोषित कर दिया। सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में एक यात्री को अचानक खड़े यात्री को थप्पड़ मारते देखा जा सकता है। केबिन क्रू ने आरोपी को रोकने की कोशिश की। इसके बाद पीड़ित यात्री रोने लगा। एक यात्री ने कहा कि पीड़ित को पैनिक अटैक आया था। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। यह उड़ान एयरबस A321 विमान से संचालित थी।

इंडिगो ने अपने बयान में कहा कि हमें अपनी उड़ान में हुई मारपीट की घटना की जानकारी मिली है। ऐसा अभद्र व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है। हम इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार, सभी संबंधित नियामक एजेंसियों को विधिवत सूचित कर दिया गया है।

Next Story