पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी की ट्रंप से बात, होर्मुज को लेकर जताई गंभीर चिंता

पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी की ट्रंप से बात, होर्मुज को लेकर जताई गंभीर चिंता
X

नई दिल्ली अमेरिका और इजराइल के द्वारा ईरान पर शुरू किए गए हमले का आज मंगलवार को 25वां दिन है. इन चार हफ्तों के घटनाक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से कई गई घोषणा अहम है. उन्होंने 5 दिनों के लिए हमले रोकने का ऐलान किया है. ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान ने परमाणु हथियार न रखने पर सहमति जताई है. ट्रंप ने आगे कहा कि अब, ईरान के पास अमेरिका और हमारे सहयोगियों के लिए अपने खतरों को खत्म करने का एक और मौका है और हमें उम्मीद है कि वे इसका लाभ उठाएँगे. चाहे कुछ भी हो, अमेरिका और पूरी दुनिया जल्द ही कहीं ज्यादा सुरक्षित होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने उनके रक्षा औद्योगिक आधार को पूरी तरह से तबाह कर दिया है और उनकी नौसेना को खत्म कर दिया है. हालांकि हालाँकि ईरान की संसद के स्पीकर एम.बी. गालिबफ ने ट्रंप की कड़ी आलोचना की. उन्होंने तेहरान और वॉशिंगटन के बीच चल रही बातचीत के बारे में ट्रंप के दावों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है. गालिबफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को खारिज करते हुए कहा कि ये बयान वित्तीय और तेल बाजारों में हेरफेर करने के लिए दिए गए. इनमें इस संघर्ष के बीच काफी उथल-पुथल देखने को मिली है. इस बीच युद्ध को लेकर पूरे पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बना हुआ है.

Next Story