वायनाड से अब प्रियंका लड़ेंगी चुनाव, राहुल गांधी ने चुनी रायबरेली सीट

X
By - राजकुमार माली |17 Jun 2024 10:12 PM IST
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं। वह वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगी। राहुल गांधी ने बहन प्रियंका के लिए वायनाड सीट छोड़कर रायबरेली सीट को चुना है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसकी जानकारी दी।कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मैं वायनाड का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होने से बहुत खुश हूं। मैं उन्हें उनकी (राहुल गांधी) अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दूंगी। मैं कड़ी मेहनत करूंगी और सभी को खुश करने और अच्छा प्रतिनिधि बनने की पूरी कोशिश करूंगी। मेरा रायबरेली और अमेठी से बहुत पुराना रिश्ता है और इसे तोड़ा नहीं जा सकता है। मैं भी अपने भाई की मदद रायबरेली और वायनाड में करूंगी।
Next Story
