राहुल गांधी ने हाथरस के घायलों का हाल जाना, पुलिस ने मैनपुरी आश्रम पर मारा छापा, ‘ नही मिले भोले बाबा’

राहुल गांधी ने  हाथरस के घायलों का हाल जाना, पुलिस ने मैनपुरी आश्रम पर  मारा छापा, ‘ नही मिले भोले बाबा’
X

हाथरस । हाथरस कांड के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार सुबह पहले अलीगढ़ और फिर हाथरस पहुंचे। दोनों जगह हाथरस हादसे के घायलों से मिले।



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को हाथरस की भगदड़ में जान गंवाने वाले पीड़ितों के घर पहुंचे। यहां उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा राहुल गांधी सुबह करीब 7 बजे अलीगढ़ के पिलखना पहुंचे। यहां वह हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिले। इसके बाद वह हाथरस में नवीपुर खुर्द, विभव नगर स्थित ग्रीन पार्क पहुंचेंगे, जहां वह आशा देवी, मुन्नी देवी आ ओमवती के परिवार वालों से मिलेंगे


यूपी पुलिस का एक्शन जारी है। गुरुवार को पुलिस ने छह सेवादारों को गिरफ्तार किया। इसमें दो महिलाएं शामिल हैं। 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर फरार है। पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। वह मनरेगा तकनीकी सहायक है।गिरफ्तार लोगों में उपेंद्र, मंजू यादव, मुकेश कुमार शामिल हैं। घटना पर अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर ने कहा कि जोन स्तर पर सभी जिलों में एसओजी की टीमों को आरोपियों को चिह्नित व गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। साथ ही मौके से मिले साक्ष्यों को विवेचना का हिस्सा बनाया जा रहा है।

गिरफ्तार लोगों ने बताया है कि बाबा के चरण रज लेने से काफी कष्ट दूर हो जाते हैं। गिरफ्तार लोगों ने बताया कि सेवादार के रूप में कार्य करते हैं, समिति के अध्यक्ष व सदस्य हैं। विवेचना में अगर बाबा का नाम आता है तो उस बिंदु पर कारवाई होगी। जरूरत पड़ने पर बाबा से पूछताछ की जाएगी।

आईजी ने बताया कि मृतकों की संख्या 121 है। सभी शवों की पहचान हो गई है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो गई है। आईजी शलभ माथुर ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा-105, 110, 126(2), 223 और 238 के अंतर्गत मामला दर्ज़ किया गया है।




इस सिलसिले में मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास और डीएसपी चन्द्रकेश सिंह पूरे दल बल के साथ यहां सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के राम कुटिर चैरिटेबल ट्रस्ट आश्रम पहुंचे. एसओजी की टीम ने आश्रम के अंदर जाकर करीब 30 मिनट तक छानबीन की. लेकिन भोले बाबा का कुछ पता नहीं चला. भोगांव डीएसपी सुनील सिंह ने कहा कि बाबा आश्रम के अंदर नही हैं. ना कल थे ना आज हैं. बता दें कि सत्संग वाले भोले बाबा के मैनपुरी स्थित राम कुटिर चैरिटेबल ट्रस्ट आश्रम में कल भी पुलिस पहुंची थी, लेकिन बाबा वहां नहीं मिले थे

Tags

Next Story