राहुल गांधी बोले, खादी केवल कपड़ा नहीं बल्कि भारतीयों की अभिव्यक्ति का प्रतीक

X
By - vijay |9 Dec 2025 4:36 PM IST
नई दिल्ली लोकसभा में आज चुनाव सुधार को लेकर बहस हो रही है। इसमें राहुल गांधी ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि महात्मा गांधी ने खादी पर इसलिए जोर दिया क्योंकि यह सिर्फ कपड़ा नहीं, बल्कि भारत के साधारण लोगों की अभिव्यक्ति, आत्मनिर्भरता और सम्मान का प्रतीक है। यह भारत की आत्मा है।
उन्होंने आगे बताया कि हर क्षेत्र की पहचान अलग-अलग कपड़ों के लिए है। उन्होंने असमिया गमछे से लेकर कांचीपुरम की साड़ी पर बोलते हुए कहा कि ये देश भी एक फैब्रिक की तरह ही है। भारत की झलक भारत का पहनावा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश के सारे धागे एक जैसे हैं। ये 150 करोड़ लोगो से बना है।
Next Story
