रेमंड ग्रुप के एमडी गौतम सिंघानिया मालदीव में समुद्री हादसे का शिकार, हालत गंभीर: मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती

रेमंड ग्रुप के एमडी गौतम सिंघानिया मालदीव में समुद्री हादसे का शिकार, हालत गंभीर: मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती
X


मालदीव/मुंबई। रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया को लेकर एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। मालदीव के फेलिधू के पास गुरुवार रात करीब 11 बजे एक भीषण समुद्री हादसे में सिंघानिया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी स्पीडबोट समुद्र की लहरों के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तत्काल एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया है, जहाँ एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ, बोट पर सिंघानिया के साथ 6 अन्य लोग भी सवार थे। इस दुर्घटना में एक भारतीय नागरिक सहित दो लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

11 हजार करोड़ का साम्राज्य संभालते हैं सिंघानिया

गौतम सिंघानिया देश के जाने-माने उद्योगपति हैं और रेमंड ग्रुप के साथ-साथ 'पार्क एवेन्यू' जैसी बड़ी कंपनियों के मालिक हैं। उनके पिता विजयपत सिंघानिया द्वारा शुरू किए गए इस बिजनेस को गौतम ने नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। करीब 11 हजार करोड़ रुपए की नेटवर्थ रखने वाले सिंघानिया का कारोबार क्लॉथ, रियल एस्टेट, डेनिम, कंज्यूमर केयर और इंजीनियरिंग जैसे कई क्षेत्रों में फैला हुआ है। रेमंड ग्रुप वर्तमान में रेडीमेड कपड़ों और हाई-क्वालिटी डेनिम के बाजार में दुनिया भर में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story