बदला मौसम: मुंबई में भारी बारिश से सडकें बनीं तालाब, बिहार के 14 जिलों में मौसम बिगड़ने का अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश से सडकें बनीं तालाब, बिहार के 14 जिलों में मौसम बिगड़ने का अलर्ट
X

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मौसम ने अचानक करवट ली और गुरुवार देर शाम मूसलाधार बारिश हुई। मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरी। हालात यह हुए कि कई जगहों पर सड़कें पानी से डूब गईं।

मुंबई का बारिश का येलो अलर्ट जारी

वहीं, बारिश के कारण महानगर के कुछ निचले इलाकों में जलभराव की खबर है। अचानक हुई बारिश ने कई लोगों को हैरान कर दिया, क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने वित्तीय राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश के लिए केवल 'येलो' अलर्ट जारी किया था।

Next Story