कानपुर में रथयात्रा रोकने पर बवाल, भड़के महंत की चेतावनी सेरथयात्रा, महंत के ऐलान से फूले पुलिस के हाथ-पांव,.... चौकी इंचार्ज निलंबित

कानपुर में रथयात्रा रोकने पर बवाल, भड़के महंत की चेतावनी सेरथयात्रा, महंत के ऐलान से फूले पुलिस के हाथ-पांव,.... चौकी इंचार्ज निलंबित
X

उत्तर प्रदेश में कानपुर के नयागंज इलाके में कानपुर में रथयात्रा रोकने पर बवाल, भड़के महंत की चेतावनी से पुलिस में मची खलबली.... चौकी इंचार्ज निलंबितभगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब पुलिस और रथ यात्रा समिति के पदाधिकारियों के बीच साउंड सिस्टम को लेकर बहस हो गई।

क्या था विवाद का कारण?

मिली जानकारी के मुताबिक, रथ यात्रा जैसे ही नयागंज इलाके में पहुंची, पुलिस ने यात्रा में लगे साउंड सिस्टम को लेकर आपत्ति जताई। पुलिस ने कहा कि सिर्फ 2 स्पीकर ही लगाए जा सकते हैं, लेकिन समिति के लोग इससे सहमत नहीं थे। इसी बात को लेकर बादशाही नाका चौकी इंचार्ज और रथ यात्रा समिति के पदाधिकारियों के बीच कहासुनी हो गई। समिति का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने यात्रा में शामिल पदाधिकारियों और संतों से अभद्रता की और अपशब्द कहे। इससे नाराज होकर लोग विरोध में उतर आए।

महंत की आत्मदाह की चेतावनी

बताया जा रहा है कि पनकी मंदिर के महंत जितेंद्र दास इस विवाद से इतने नाराज हो गए कि उन्होंने चेतावनी दे दी कि अगर रात 8 बजे तक बादशाही नाका चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे नयागंज चौराहे पर आत्मदाह कर लेंगे। यह सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

7 घंटे तक चला हंगामा, बाजार बंद

इस पूरे मामले में रथ यात्रा समिति के पदाधिकारी, संत, व्यापारी और कई भाजपा नेता एकजुट हो गए। उन्होंने विरोध में नयागंज बाजार बंद करा दिया और दुकानों के शटर गिरा दिए। सैकड़ों की संख्या में लोग धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

Tags

Next Story