जम्मू में सनसनीखेज हमला: फारूक अब्दुल्ला के समारोह में अंधाधुंध फायरिंग, डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी घायल

जम्मू: जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में आयोजित एक शादी समारोह उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया, जब वहां अचानक फायरिंग शुरू हो गई। इस समारोह में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी मौजूद थे। हमले में फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए, लेकिन उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी के घायल होने की खबर है।
सुरक्षा में भारी चूक: डिप्टी सीएम ने उठाए सवाल
घटना के तुरंत बाद उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने इसे सुरक्षा में एक बहुत बड़ी चूक करार दिया है। उन्होंने कहा कि वीवीआईपी उपस्थिति वाले कार्यक्रम में इस तरह की घटना होना सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। घायल होने के बावजूद उपमुख्यमंत्री की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
हमलावर गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल के रूप में हुई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर का उद्देश्य क्या था और वह सुरक्षा घेरा तोड़कर हथियार के साथ अंदर कैसे पहुंचा।
शादी समारोह में मचा हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत फारूक अब्दुल्ला को अपने घेरे में लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस इलाके की घेराबंदी कर जांच कर रही है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
