नेपाल में सुधरने लगे हालात,: 5 मार्च को होगा आम चुनाव; पीएम कार्की आज गठित करेंगी मंत्रिमंडल

5 मार्च को होगा आम चुनाव; पीएम कार्की आज गठित करेंगी मंत्रिमंडल
X

काठमांडू।

हफ्तों से उथल-पुथल और हिंसक प्रदर्शनों से जूझ रहे नेपाल में अब धीरे-धीरे हालात सामान्य होने लगे हैं। पूर्व मुख्य न्यायाधीश **सुशीला कार्की** ने अंतरिम प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही देश की बागडोर संभाल ली है। राष्ट्रपति **रामचंद्र पौडेल** ने शनिवार को घोषणा की कि नेपाल में आम चुनाव आगामी **5 मार्च 2026** को होंगे।

ओली के इस्तीफे से खुला रास्ता

भ्रष्टाचार और इंटरनेट मीडिया पर प्रतिबंध को लेकर देशभर में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री **केपी शर्मा ओली** को इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद कार्की के रूप में नेपाल को पहली महिला प्रधानमंत्री मिली।

हालात में सुधार, बाजार खुले

लगातार एक सप्ताह तक हिंसा और कर्फ्यू से जूझने के बाद शनिवार को प्रतिबंधात्मक आदेश हटा लिया गया। अब **किराना स्टोर, सब्जी बाजार और शॉपिंग माल फिर से खुल गए हैं** और सड़कों पर आवाजाही शुरू हो गई है

संसद भंग और चुनावी ऐलानराष्ट्रपति पौडेल ने प्रधानमंत्री कार्की की सिफारिश पर संसद को भंग कर दिया और चुनाव की तारीख घोषित कर दी। विपक्षी दलों और अधिवक्ता संघ ने इस फैसले को **लोकतंत्र पर चोट** करार देते हुए कड़ी आलोचना की है।

हिंसक प्रदर्शनों की कीमत

नेपाल पुलिस के अनुसार प्रदर्शनों में अब तक **51 लोगों की मौत** हुई है, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। विरोध के दौरान राजधानी के **सिंह दरबार सचिवालय** स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में आगजनी भी हुई।

PM कार्की की सक्रियता

शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री कार्की ने काठमांडू के बनेश्वर इलाके के सिविल अस्पताल का दौरा किया और घायल नागरिकों से मुलाकात की। रविवार को वह गृह, विदेश और रक्षा समेत करीब दो दर्जन मंत्रालयों वाला मंत्रिमंडल गठित करेंगी।

सुप्रीम कोर्ट की चिंता

नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाल के प्रदर्शनों के दौरान **देश के न्यायिक इतिहास से जुड़े कई अहम दस्तावेज नष्ट हो गए हैं**, जो गंभीर चिंता का विषय है।

Next Story