श्रीनगर से दिल्ली आ रही SpiceJet फ्लाइट की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

श्रीनगर से दिल्ली आ रही SpiceJet फ्लाइट की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
X

दिल्ली शुक्रवार को दिल्ली से श्रीनगर आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-385 को श्रीनगर एयरपोर्ट पर प्रायोरिटी लैंडिंग करानी पड़ी। अधिकारियों के अनुसार, फ्लाइट केबिन प्रेशर में अचानक गिरावट के कारण नीचे तेजी से आने लगी, जिसके बाद कैप्टन ने एयरपोर्ट से तुरंत प्रायोरिटी लैंडिंग की अनुमति मांगी। फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से दोपहर 3:27 बजे उतारा गया।

इस फ्लाइट में कुल 205 यात्री थे, जिनमें 4 बच्चे भी शामिल थे, साथ ही 7 चालक दल के सदस्य सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि केबिन प्रेशर की समस्या के कारण ही यह कदम उठाया गया। हालांकि, किसी यात्री या क्रू सदस्य ने कोई चिकित्सा सहायता लेने की आवश्यकता नहीं जताई। फ्लाइट का आवश्यक निरीक्षण किया जाएगा।

Next Story