असम के आसमान में सुखोई-30 ओझल, धमाके की खबर से हड़कंप

असम के आसमान में सुखोई-30 ओझल, धमाके की खबर से हड़कंप
X


गुवाहाटी/कर्बी आंगलॉन्ग। भारतीय वायुसेना का सबसे भरोसेमंद और शक्तिशाली लड़ाकू विमान सुखोई Su-30MKI गुरुवार शाम असम के आसमान से रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया। 4.5 जेनरेशन के इस अत्याधुनिक विमान का शाम करीब 7 बजे ग्राउंड कंट्रोल और रडार से संपर्क टूट गया, जिसके बाद से वायुसेना में हड़कंप मचा हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक, यह विमान एक नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था। रडार से गायब होने की लोकेशन कर्बी आंगलॉन्ग जिला बताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर अपुष्ट खबरें आ रही हैं कि इलाके में एक जोरदार धमाका सुना गया है, जिससे विमान के क्रैश होने की आशंका गहरा गई है। हालांकि, भारतीय वायुसेना ने अभी तक आधिकारिक रूप से क्रैश की पुष्टि नहीं की है।

घटना के तुरंत बाद वायुसेना ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। लापता विमान और उसमें सवार जांबाज पायलटों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। वायुसेना की एक विशेष टीम को तुरंत असम के लिए रवाना कर दिया गया है। घने जंगलों और पहाड़ी इलाका होने के कारण खोज अभियान में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं कि आखिर अचानक संपर्क टूटने की असली वजह क्या रही।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story